प्रतापगढ़: जल संरक्षण का जनसंकल्प बना जनआंदोलन, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में दिलाई गई शपथ
प्रतापगढ़ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिलेभर में जल संरक्षण को लेकर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने जल बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में आमजन, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों