रीठी: रीठी रेलवे स्टेशन पर बढ़ी श्रमिकों की भीड़, रोजगार की तलाश में सागर-बीना की ओर पलायन
Rithi, Katni | Oct 1, 2026 रीठी। क्षेत्र में काम की तलाश में श्रमिकों के पलायन का सिलसिला जारी है। रीठी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों श्रमिकों की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। बड़ी संख्या में मजदूर ट्रेन के जरिए सागर और बीना सहित आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हो रहे हैं। सुबह और शाम के समय स्टेशन पर श्रमिक परिवारों की भीड़ दिखाई दे रही है।