नवाबगंज: बाराबंकी शहर में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
बाराबंकी शहर में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर को लेकर रविवार करीब 12:30 बजे जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह ने कहा प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है।