जहानाबाद: उबेर पंचायत में पंचायत स्तरीय बैठक में ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फोरम का गठन किया गया, जानकारी दी गई
जहानाबाद के उबेर पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया श्रीमती चंद्रमणि देवी की अध्यक्षता में पंचायत के विकास योजना के चयन एवं क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फोरम का गठन किया गया। इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।