विदिशा नगर: आमखेड़ा सूखा की महिला ने SP आफिस में की शादीशुदा व्यक्ति से शादी कराने की शिकायत, ससुराल वालों ने भाई-चाचा से की मारपीट
नटेरन थाना क्षेत्र के आमखेड़ा सूखा में रहने वाली सुनीता मीणा ने अपने भाई के साथ शुक्रवार दोपहर को एसपी कार्यालय में गुहार लगाई। शादीशुदा व्यक्ति से अंधेरे में रखकर शादी कराई गई। मालूम चलने पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। केस वापस लेने,उसमें खर्च हुए ₹200000 लेने दवाब बनाने का आरोप लगाया। 4 अप्रैल को ससुराल वालों ने चाचा और भाई के साथ मारपीट का भी आरोप।