विदिशा नगर: तकरीबन 5 दिन की छुट्टी के बाद खुली कृषि उपज मंडी में हुई बंपर आवक, मंडी में अव्यवस्थाओं से किसान परेशान
तकरीबन 5 दिन की छुट्टी के बाद कृषि उपज मंडी एक बार फिर शुक्रवार को खुली। किसान अपनी फसल लेकर 2 दिन से यहां इंतजार कर रहे थे। मिर्जापुर कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य होने के बाद पुरानी मंडी बरईपुरा में तुलाई का काम हो रहा है। जिससे किसानों को नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।