विदिशा नगर: नगर पालिका के टैंकर के भरोसे विभिन्न जगहों पर हो रहा पेयजल सप्लाई, इंदिरा कंपलेक्स से पानी भरकर शहर में होता है सप्लाई
नगर पालिका द्वारा इंदिरा कंपलेक्स से पानी भरकर शहर के इन स्थानों पर सप्लाई करते हैं। वहीं टैंकर ले जाने वाली कर्मचारियों का कहना है कि रोज नहीं कई टैंकरों से अलग-अलग वार्डों में कई चक्कर लगाते हैं और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि अभी गर्मी अपने चरम पर नहीं पहुंची है तब यह हालत है जब भीषण गर्मी पड़ेगी तब पानी की आपूर्ति कैसे होगी।