साहिबगंज: मुफस्सिल थाना में थाना दिवस आयोजित, ज़मीन संबंधी मामलों के त्वरित समाधान पर ज़ोर
मुफस्सिल थाना में थाना दिवस आयोजित, जमीन संबंधी मामलों के त्वरित समाधान पर जोर साहिबगंज मुफस्सिल थाना में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं आवेदन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखीं। विशेष रूप से जमीन संबंधी विवाद, सीमांकन, रास्ता विवाद एवं आपसी मामलों को लेकर लोगों ने अपनी शिकायतें