नीमडीह: सीईआईआर पोर्टल से नीमडीह पुलिस ने 5 गुम मोबाइल किए बरामद, मालिकों को सौंपे
पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत कार्रवाई तेज हो गई है. इसी क्रम में उनके निर्देशानुसार बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल 05 मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल की मदद से सफलतापूर्वक बरामद किया गया. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद संबंधित मोबाइल धारकों को सुरक्षित