गुना नगर: कैंट: महिला नायब तहसीलदार ने पति पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया, थाने में FIR दर्ज
गुना में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार आरती गौतम ने अपने पति विजेंद्र उछड़िया पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और सामान तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। कैंट थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने सरकारी आवास पर विवाद कर मोबाइल तोड़ दिया और लैपटॉप-ज्वेलरी अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।