कोंडागांव: जामकोट पारा चौक में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 जामकोट पारा चौक में आज दोपहर एक पिकअप चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता पुत्र दोनो घायल हो गए है। भगदेवा निवासी राजेश मरकाम अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ अपने ससुराल चीचपोलंग मेला देखने गया था वही वापस गांव आते समय जामकोट पारा मे हादसे आ शिकार हो गया। जिला अस्पताल में उपचार जारी है।