कोंडागांव: शादी समारोह से वापस आ रहे धनपुर के युवक पल्ली में सड़क हादसे के हुए शिकार, जिला अस्पताल में दाखिल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो युवक घायल हो गए हैं। हादसे के शिकार दोनों युवकों को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। 9 जून को मिली जानकारी अनुसार घायल युवक धनसिंह मरकाम अपने दोस्त प्रभु मरकाम के साथ पल्ली शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे वहीं वापस आते वक्त पल्ली में सड़क हादसे के शिकार हो गए।