टांडा: तीन महीने बाद अम्बेडकरनगर पुलिस ने भीड़ में बिछड़ी महिला को भाई से मिलाया
अम्बेडकरनगर पुलिस की मानवीय कोशिश से गोण्डा की महिला तीन महीने बाद अपने भाई के साथ मिली। 9 अगस्त को भीड़ में बिछड़ी महिला को सड़क दुर्घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 5 नवंबर को पुलिस ने महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।