अरथूना: उदेला गांव में शादी के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में अरथूना थाने में दर्ज हुआ मामला
अरथूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदेला गांव मे शादी के नाम पर रूपये हड़पने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर 2 :00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी रमेश पिता बाल जी प्रजापत निवासी उदेला ने उसके पुत्र की शादी के नाम पर रूपलाल प्रजापत निवासी रूजिया घड़ी आशा प्रजापत निवासी घाटोल एवं आरती झा निवासी बथली महेशपुरा कटिहार बिहार खिलाफ रिपोर्ट दी है।