सवायजपुर: पचदेवरा क्षेत्र में दामाद ने पुराने विवाद में हाकी से पीट-पीटकर ससुर की ली जान, ससुर मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर लौट रहा था
ससुर और दामाद का रिश्ता जहां सम्मान और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, वहीं पचदेवरा थाना क्षेत्र में इसी रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने पुराने विवाद के चलते अपने ही ससुर की हाकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर रामतल मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर अपने घर वापस लौट रहा था।