सिंगरौली: कलेक्टर की जन सुनवाई में 135 लोगों ने दिया आवेदन, कई आवेदनों का कलेक्टर ने कराया निराकरण
जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 135 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया।