बिहपुर: जानलेवा हमले का फरार आरोपित तीन साल बाद गिरफ्तार
करीब तीन वर्ष पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बिहपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहपुर प्रखंड के बभनगामा निवासी निगम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया क