दमयंती नगर: तिदोनी के पास आर्केस्ट्रा पार्टी की कार ट्रैक्टर से टकराई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
दमोह पथरिया मार्ग पर तिदोनी के पास रविवार रात कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 5-6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। आर्केस्ट्रा पार्टी कार्यक्रम में जा रही थी। सूचना पर देहात थाना प्रभारी अमित गौतम पहुंचे। डायल 112 व 108 से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।