नवाबगंज: बाराबंकी शहर नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश, शीघ्र कार्रवाई की मांग
बाराबंकी शहर के दशहरा बाग स्थित असद नगर वार्ड नंबर 17 में नगर पालिका प्रशासन, सभासद और चेयरमैन के खिलाफ मोहल्लेवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बुधवार करीब 1 बजे वार्ड सभासद आलोक वर्मा, चेयरमैन शीला सिंह वर्मा, उनके प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा और अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाते हुए सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया