दादरी: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कार सवार दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट करने के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बृहस्पतिवार शाम तकरीबन 6:44 मिनट पर घटना से संबंधित सूचना के मुताबिक थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने मामूली विवाद में युवक के साथ जमकर मारपीट की थी। साथ ही युवक की गाड़ी में टक्कर मारकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।