संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर गांधीनगर में पूर्व विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद राय के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन और अधिक सशक्त होगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने आत्मीय स्वागत के लिए संजय प्रताप जायसवाल ,संगीता प्रताप जायसवाल,मनोज सिंह के साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनहित के अभियानों को पूरी सक्रियता से सफल बनाने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
Basti, Basti | Aug 4, 2026