आमडारी गांव में 10 वर्षीय यशवंत वर्मा की हुई हत्या के मामले में अभी तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, यह जानकारी फेफना थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने मंगलवार की शाम चार बजे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमडारी गांव में 10 वर्षीय यशवंत वर्मा जो कि रविवार की शाम से गायब था, दूसरे दिन यानी सोमवार को उसका शव एक बोरे में मिला था।