मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सिरोही दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा सिरोही के लिए रवाना होंगे। सिरोही पहुंचने पर उनके साथ मंच पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल एवं भाजपा नेता सीआर चौधरी मौजूद रहेंगे।