सरधना: गंज बाजार में निर्माणाधीन परिसर के चबूतरे को पालिका टीम ने बताया अवैध, किया ध्वस्त, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और EO
सरधना (मेरठ)। सरधना में अशोक की लाट के निकट बाजार में निर्माणाधीन चबूतरे को अवैध बताते हुए नगर पालिका की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पहुंची टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन से चबूतरे को तोड़ दिया और मलबे को ट्रैक्टर में भरकर पालिका परिषद ले जाया गया।