जगदलपुर: बस्तर में डीएलएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 12 केंद्रों पर 2,962 परीक्षार्थी शामिल हुए
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के अंतर्गत डीएलएड प्रवेश परीक्षा आज बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो गई। परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया गया।