फुलवारी: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री श्याम रजक फुलवारी शरीफ के कोरिया में पंचायत पहुंचे
Phulwari, Patna | Feb 18, 2025 फुलवारी शरीफ के कोरियावा पंचायत के विभिन्न गांव में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री श्याम रजक पहुंचे। वहां उन्होंने गांव गांव घूम कर लोगों से उनकी समस्या सुनी और उनके जल्द निदान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। माना जा रहा है यह चुनाव से पहले की राजनीति है।