इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए दिशा निर्देश
Etawah, Etawah | Sep 19, 2026 कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की बैंकवार प्रगति, लंबित आवेदनों, स्वीकृति तथा वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं।