कुटुंबा: कुटुबा: रामनवमी पर विभिन्न गांवों में अखंड कीर्तन, परसावां स्थित संकट मोचन मंदिर में 72 घंटे का आयोजन
रामनवमी के पावन अवसर पर कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न गांवों में अखंड कीर्तन की परंपरा पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है। कहीं 24 घंटे तो कहीं 72 घंटे तक निरंतर राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के जयघोष से गुंजायमान है।