सहावर: अमांपुर में भाजपाइयों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का जन्मदिन मनाया
अमांपुर कस्बा में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरिओम वर्मा के कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि शिव सिंह वर्मा ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की दीर्घायु की कामना कर केक काटा और खुशी जताई,पूरा मामला आज 11 बजे का है।