इटावा: बुलेट बाइक से स्टंटबाजी और पटाखा फोड़ने पर बाइक सवारों को पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस ने 2 बाइकों को सीज किया
Etawah, Etawah | Apr 7, 2026 सड़क पर फर्राटा भरते हुए जानलेवा स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ इटावा पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को (SSP) के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 बुलेट मोटरसाइकिल पर स्टंट करने वालों का 33,000 रुपये का भारी-भरकम चालान कर सीज किया है। यह जानकारी 4 बजे मीडिया सेल के जरिए प्राप्त हुई है।