बनमनखी: शिशवा प्राथमिक विद्यालय में नगर परिषद का चतुर्थ सहयोग शिविर आयोजित, 65 में से 45 आवेदनों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निस्तारण
बिहार सरकार के निर्देशानुसार बनमनखी नगर परिषद द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या 26 स्थित शिशवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में चतुर्थ सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड संख्या 21 एवं 26 के नागरिकों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नगर परिषद से संबंधित सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। शिविर का उद्घाटन नगर परिषद की सभ