लखनपुर: ग्राम अमदला में चौपाल संस्था में कार्यरत 30 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमदला में चौपाल संस्था में कार्यरत 30 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने आरोपी युवक सुरेश पैकरा ग्राम अंमदला के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।