बक्सर: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग की सब्जी मंडी कलेक्ट्रेट रोड पर हुई शिफ्ट, जाम से मिलेगी राहत
Buxar, Buxar | Feb 15, 2026 इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी को शिफ्ट कर दिया गया है। पिछले दिनों रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को हटवाया था और दोबारा सड़क पर दुकान नहीं लगाने की चेतावनी भी दी थी। जानकारी के अनुसार शाम होते ही बड़ी संख्या में सब्जी दुकानदार सड़क किनारे दुकानें लगा लेते थे, जिससे सड़क संकरी हो जाती थी।