बक्सर: बक्सर-पटना फोरलेन पर प्रशासन द्वारा वाहनों के संचालन पर रोक, NH-922 हुआ सुनसान
Buxar, Buxar | Feb 15, 2026 बक्सर जिला प्रशासन द्वारा रामरेखा घाट से ब्रह्मपुर ब्राहेश्वर नाथ मंदिर कांवर लेकर पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहनों के संचालक पर रोक लगाया गया है। जिसका असर सुबह से ही रविवार को बक्सर पटना फोरलेन पर दिखा। वाहनों के संचालन नहीं होने से सड़क काफी सुनसान बना रहा। वहीं नगर के गोलंबर पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती दिखाई दी।