धौरहरा: ईसानगर बाइपास पर ओवरलोड-ओवरहाइट पिकअप पर एआरटीओ ने कसा शिकंजा, डग्गामार वाहन चालकों में मचा हड़कंप
ईसानगर बाइपास पर सोमवार रात करीब 8 बजे परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। एआरटीओ शशि भूषण ने रायपुर की ओर से आ रही एक ओवरलोड और ओवरहाइट पिकअप वाहन को पकड़ लिया। जांच में वाहन मानकों से अधिक वजन और ऊंचाई में पाया गया, जिसके बाद उसे लेकर परिवहन विभाग कार्यालय में खड़ा कर दिया गया है।