मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत 16 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू कराया
मोतीहारी पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 के तहत 16 नाबालिक लड़कियों को रेस्क्यू कराया है। साथ ही आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया है। AHTU टीम के द्वारा अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई है।जिले के पताही,ढाका, पचपकडी थाना क्षेत्र मे बडी कार्रवाई की गई है। मोतिहारी एसपी ने बताया कि चार आर्केस्ट्रा ग्रुप पर छापेमारी की गई जहां टीम को उपलब्धि मिली है।