पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी परवेज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। कार्यवाही की जानकारी गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली है। मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही को दिया गया अंजाम।