गावां वन प्रक्षेत्र के सीजुआई जंगल में वन विभाग के द्वारा ट्रेंच काटने का कार्य किया जा रहा है। जिसका वहां के दर्जनों ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां के जमीन पर सर्वे से पूर्व से हमारे पूर्वज खेती करते आ रहे हैं और वर्तमान समय में हमलोग खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।