लखीमपुर: सेठ घाट से शुरू हुआ उल्ल नदी को निर्मल बनाने का महाअभियान, सफाई कार्य का जायजा लेने पहुंचे सदर विधायक, बोले- नमामि गंगे
लखीमपुर खीरी शहर के सेठ घाट स्थित उल्ल नदी पर चल रहे सफाई अभियान का शुक्रवार को सदर विधायक ने निरीक्षण किया। नमामि गंगे अभियान के तहत नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका की टीम तथा स्थानीय ग्राम प्रधानों के सहयोग से व्यापक सफाई कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।