लखनपुर: लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पहली संयुक्त बैठक जूनागढ़ स्थित एसपीजे मल्टीप्लेक्स में संपन्न हुई
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक की उपस्थिति में आज लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मण्डल कमेटी, पोलिंग बूथ कमेटी एवं वार्ड पंचायत कमेटी की प्रथम संयुक्त बैठक जूनाडीह स्थित एसपीजे मल्टीप्लेक्स में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।