नौगढ़: नौगढ़ जमसोती में किसान नेता लालचंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
नौगढ़ क्षेत्र में किसान नेता लालचंद्र सिंह एडवोकेट ने आज बुधवार शाम 05 बजे को नौगढ़ क्षेत्र के जमसोती, मझगाई और तिवारीपुर समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वन विभाग द्वारा आदिवासी और वनवासी परिवारों के घर उजाड़ने की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।