शिवहर: मंगलवार देर रात शिवहर शहर के सड़क पर उतरकर एसडीपीओ ने विधि व्यवस्था का लिया जायजा
एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर मंगलवार की देर रात एसडीपीओ अनिल कुमार शहर के सड़क पर उतरकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. जहां पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी पर पाए गए हैं. वही अचानक एसडीपीओ की सड़क पर उतर जाने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. जांच के दौरान एसडीपीओ ने कई वाहनों की सघन तलाशी भी लिया है और पुलिस अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए है।