शिवहर: शिवहर में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा, डीएम ने अधिकारी को हाई अलर्ट पर रखा
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से बागमती नदी ने अब रौद्र रूप ले लिया है. जो खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. जिला पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम पंकज कुमार ने जिले के सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रख दिया है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दी है. जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।