शिवहर: डुब्बा घाट पर तेजी से कटाव की खबर मिलते ही मंगलवार देर रात डुब्बा घाट पर एसडीएम ने पहुंचकर किया जांच
जिला के बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. लगातार वृद्धि के बाद कटाव भी शुरू हो गया है. जिलाधिकारी को खबर मिली कि डुब्बा घाट पर तेजी से कटाव हो रही है. डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर मंगलवार की देर रात एसडीएम अविनाश कुणाल व पिपराही बीडीओ आदित्य सौरभ डुब्बा घाट पर पहुंचकर कटाव का जायजा लिया है. खतरा की कोई कई बात नही है. कई दिशा निर्देश दिए हैं।