फतेहाबाद: कस्बा फतेहाबाद में धूमधाम से निकाली गई महाकाल शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
फतेहाबाद में श्रावण मास के आखिरी सोमवार को महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू हुई शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने हिस्सा लिया। यात्रा का जगह स्वागत किया गया।