फतेहाबाद: फतेहाबाद के पूठपुरा उझावली में घर में झाड़ू लगाते समय महिला को सर्प ने डसा, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा उझावली निवासी पंचम देवी पत्नी जनक सिंह को उस समय सर्प ने डस लिया जब वह घर में झाडू लगा रही थी।जानकारी पर परिजनों ने महिला को उपचार के लिए फतेहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया।