फतेहाबाद: फतेहाबाद में माथुर वैश्य महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
माथुर वैश्य महिला मंडल उत्तर क्षेत्र द्वारा फतेहाबाद के रतन देवी कान्वेंट स्कूल में अध्यक्ष संध्या ललित कुमार दोनेरिया की अध्यक्षता में हरियाली तीज उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं का मांग टीका और चंदन लगा कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया वहीं मल्हार और भजन भी गाए।