फतेहाबाद: फतेहाबाद में चल रही शिव महापुराण कथा का समापन, सांसद राजकुमार चाहर पहुंचे, व्यास पीठ को किया नमन
फतेहाबाद के कान्हा वन गार्डन मे चल रही महाशिवपुराण कथा के अन्तिम दिन रविवार को सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर पहुंचे और शिव कथा का आनन्द प्राप्त किया। कथावाचक आचार्य बालव्यास विवेक जी महाराज का माला शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। भागवत कथा के अंतिम दिन आचार्य बाल व्यास विवेक जी महाराज ने कहां की सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति स्वर्ग की प्राप्ति करता है।