फतेहाबाद: डौकी के ग्राम मल्हेला में शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने वृद्ध को पीटा, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
डौकी थाना क्षेत्र की ग्राम मल्हेला में नलकूप पर शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने कालीचरण नामक वृद्ध को जमकर पीट दिया। जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी डौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।