फतेहाबाद: फतेहाबाद के बादशाही बाग के गेट की मरम्मत के दौरान निकला सर्प, ग्रामीणों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
फतेहाबाद के बादशाही बाग स्थित गेट का इन दिनों मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत के दौरान रविवार दोपहर अचानक से मजदूरों को दीवार के एक छेद में सर्प दिखाई दिया। जिसके चलते मजदूरों में हड़कंप मच गया। बाद में आसपास के लोग भी मौके पर जुड़ गए। इस दौरान किसी तरह सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। इसका एक विडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हुआ।